भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर शिक्षा विभाग ने सख्ती बरती है। विभाग के सचिव-सह-निदेशक दिनेश कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर हर माह के पांच तारीख तक नियमित वेतन तथा 15 तारीख तक बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि राशि आवंटित होने के बावजूद कई जिलों से शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है और शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। विभाग ने निर्देश में डीईओ को वेतन भुगतान से जुड़े लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा भुगतान में विलंब के कारणों की जांच करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग ने स्...