भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड के किसान बारिश को लेकर आकाश की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। पानी के अभाव में खेती का काम नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश हुई रहती तो अब तक रोपनी का काम अंतिम चरण में होता। इसके अभाव में अब तक 47 प्रतिशत रोपनी हो पाई है। कुछ किसानों द्वारा खेत जोत दिया गया है, लेकिन वह पानी के अभाव में सूख रहा है। बीएओ पवन कुमार ने कहा कि रोपनी कम हुई है लेकिन किसान लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...