Bhagalpur News: शाहकुंड में कार और ई-रिक्शा की टक्कर में सात घायल
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाइवे 85 पर शिवशंकरपुर के पास सोमवार की सुबह कार और ई- रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल अमरपुर थाना क्षेत्र के महौता, महादेवपुर और बादशाहगंज के बताए जा रहे हैं। इनमें महौता की अंजनी देवी (62), पवन कुमार, पूनम देवी (46), चंदन कुमार (45), महादेवपुर के अमन कुमार (15), मयंक कुमार (10) और चालक बादशाहगंज निवासी अमलेश कुमार (22) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शाहकुंड अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भागलपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि ई-रिक्शा बरामद एवं कार को थाने में रखा गया है। कार के चालक को हिरासत में लिया गया है। अब तक आवेदन नहीं मिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.