भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। थाना क्षेत्र के बगांय गांव में एक महिला के साथ उसी गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट एवं घिनौनी हरकत करने की घटना घटी है। पीड़ित महिला ने डायन कहने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...