भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: शाहकुंड, एक संवाददाता। प्रखंड के पचरुखी बाजार में नवजागरण संकल्प समिति के बैनर तले कुव्यवस्था के खिलाफ धरना दिया गया। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में खुलनी पंचायत में हर घर पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, सोलर लाइट सहित मूलभूत समस्याओं की मांग और पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एकदिवसीय महाधरना दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद समिति का प्रतिनिधिमंडल नवजागरण संकल्प समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर नवजागरण संकल्प समिति के सचिन राकेश रंजन, उपाध्यक्ष विकास भगत, कोषाध्यक्ष अंकित भगत, उपसचिव सुरेन्द्र मंडल, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार, व्यवस्थापक धीरेन्द्र यादव, रंजन कुमार, उपकोषा...