भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड के किसनपुर अमखोरिया में गुरुवार को सीओ द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि जिनका अतिक्रमण हटाया गया, उनकी पत्नी सारिका सुमन का कहना है कि वे और उनके पति बाहर गए थे। घर में बच्चे थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान उनका गेट तोड़ दिया गया है। वे इसके मुआवजे की मांग करती है। उधर, सीओ डॉ. हर्षा कोमल का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान गेट क्षतिग्रस्त होने की उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन जान-बूझकर ऐसा नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सीओ से सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...