Bhagalpur News: शाहकुंड और सजौर से दो आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। शाहकुंड और सजौर पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। शाहकुंड के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कसबा खेरही से मारपीट के आरोपी मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया गया है। उधर, सजौर पुलिस ने दरियापुर से नशे की हालत में राजा दास को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, शाहकुंड पुलिस ने किरणपुर के पास से अवैध बालू लदी दो जुगाड़ गाड़ियां पकड़ी हैं। इसकी लिखित सूचना खनन विभाग को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.