भागलपुर, अक्टूबर 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। शाहकुंड और सजौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाहकुंड थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि कोदंडा से 40 लीटर देसी शराब के साथ मन्नू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि अलग-अलग जगहों से 11 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बेलखुरिया से बिरजू कुमार, अमरपुर के नंदलाल पट्टी निवासी सानू कुमार और हाजीपुर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: शराब धंधेबाज समेत 4 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...