भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक लगातार जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मुलाकात कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रोहित पांडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने को कहा।अनुदेशकों ने विधायक को बताया कि वर्ष 2022 में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की भर्ती की गई थी। नियुक्ति के समय उनका मासिक मानदेय महज आठ हजार रुपये निर्धारित किया गया था। इसके बाद अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रयास किए। यह भी पढ़ें- 1982 का कलंक, 2026 में राहत : वित्तरहित शिक्षा नीति के खिलाफ 43 साल के संघर्ष को मिली मंजिल ...