भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बारामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को बताया गया कि सोमवार को किसी काम से आवेदिका की पुत्री बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी अता-पता नहीं चला। घर में रखे मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि वह किसी लड़के से इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बात करती थी। पुलिस की ओर से बताया किया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...