भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा भले ही रूट का निर्धारण कर लिया गया है। लेकिन बुधवार को दिन भर शहरी क्षेत्र के सभी इलाकों में जाम लगा हुआ दिखा। बुधवार की शाम को तिलकामांझी चौक पर शाम से सात बजे के करीब 40 मिनट से अधिक देर भीषण जाम लगा रहा। शाम के समय स्टेशन चौक पर भी जाम का नजारा कुछ इसी तरह का था। कई टोटो चालक दुर्गा पूजा मे प्रशासन के तरफ से निर्धारित किए गए रूट पर नहीं चल रहे थे। इस वजह से भी जाम की स्थिति बन रही थी। खरमनचक और सराय रोड में भी शाम के समय भीषण जाम काफी देर तक लगा रहा। जाम के कारण पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे थे। जाम का नजारा विश्वविद्यालय थाना से लेकर नाथनगर रोड में भी शाम के समय नजर आ रहा था। कई जगहों पर बेतरतीब तरीके गाड़ियों के पार्किंग किए रहने के कारण भी जाम ल...