भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को बिजली बाधित रही। लोग घंटों परेशान रहे। इस दौरान कहीं मेंटेनेंस का काम कराया जा रहा था तो कहीं खराबी आ गई थी। कोर्ट एरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रही। इसकी वजह से उपभोक्ता परेशान रहे। इधर, नया बाजार पीएसएस में खराब उपकरण को बदलने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। तिलकामांझी सबडिवीजन से जुड़े हवाईअड्डा, जवारीपुर समेत कई इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग होती रही। बिजली कंपनी के अभियंता ने बताया कि नया बाजार पीएसएस में खराब उपकरण बदले जाने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बदलेंगे जर्जर उपकरण, रोस्टर के अनुरूप मिलेगी बिजली वहीं, कोर्ट एरिया में खुले तारों को हटाकर कवर लगाने के लिए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की गई थ...