भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारियों को रोजाना 200 एनसीडी स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया। शनिवार को सदर अस्पताल में आयोजित बैठक में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार मनस्वी ने केंद्र के प्रभारियों को कहा कि हर केंद्र के आसपास करीब 50 हजार से अधिक की आबादी है। ऐसे में तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए एनसीडी कैंप का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को समाहरणालय परिसर, 17 सितंबर को सिविल कोर्ट परिसर और 18 सितंबर को सेंट्रल जेल परिसर में कैंप लगाया जाएगा। वहीं अन्य सरकारी कार्यालय व पार्क में एनसीडी स्क्रीनिंग करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...