Bhagalpur News: शहरी क्षेत्र में लगेंगी 5000 नई स्ट्रीट लाइट, नगर निगम ने शुरू की निविदा प्रक्रिया
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों और गलियों को बेहतर रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पूरे शहरी क्षेत्र में करीब 5 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए निगम ने शहर के कुल 51 वार्डों को पांच अलग-अलग जोन में बांटा है, जिसमें प्रत्येक जोन में औसतन 10-10 वार्डों को शामिल कर निविदा आमंत्रित की गई है।शनिवार को नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की मौजूदगी में इस निविदा की तकनीकी बिड खोली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक ग्रुप के लिए करीब 16 एजेंसियों ने निविदा पत्र जमा किया है, जबकि कई संवेदकों ने पांचों ग्रुपों के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। फिलहाल नगर निगम की तकनीकी टीम निविदा में शामिल सभी एजेंसियों के दस्तावेजों और उनके द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.