भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आगामी श्रावणी मेला के सफल संचालन एवं आयोजन के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत अधिष्ठापित सीसीटीवी का क्रियाशील रहने एवं खराब कैमरे की अविलंब मरम्मत कराने के लिए एसडीओ एवं सिटी डीएसपी ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में शहरी क्षेत्र अंतर्गत अन्तर्गत बरारी पुल घाट, बरारी जहाज घाट, एसएम कॉलेज रोड घाट (सीढ़ी घाट) एवं बरारी (सीढ़ी घाट) से कांवरिया एवं अन्य श्रद्धालुगण जल भरकर पैदल या वाहन के माध्यम से बाबा बासुकीधाम एवं बैजनाथधाम जाते हैं। जिससे इन घाटों पर प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। यह भी पढ़ें- राजकीय श्रावणी मेला के दौरान आसमान से भी रहेगी चौकसी ऐसे में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था...