भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता।  अकबरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पानी टंकी निवासी अखिलेश मंडल उर्फ हल्ला को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब के नशे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...