भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा पर रविवार को बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही महिला श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाटों पर स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। घरों और मंदिरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने कथा सुनी। वहीं, पूर्णिमा को लेकर बाबा बूढ़ानाथ, शिवशक्ति मंदिर, भूतनाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ बनी रही। अम्बई सालेपुर स्थित नागेश्वर मणि महादेव मंदिर के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य ऋषिकेश पांडे ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण हो...