भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता अमर कथा शिल्पी शरत चन्द्र के ननिहाल गांगुली बाड़ी में शुक्रवार को मां जगधात्री की मेढ़ पूजा हुई। मानिक सरकार घाट रोड स्थित गांगुली बाड़ी में जगधात्री पूजा लगभग 263 साल से होती आ रही है। इस पूजा की शुरुआत पश्चिम बंगाल के हालिशहर में हुई थी। बाद में रामधन गांगुली के द्वारा भागलपुर के गांगुली बाड़ी में प्रतिष्ठित की गई। पूजा के लिया शुक्रवार को मेढ़ को गंगा जल से धोकर पूजा किया गया। वहीं सिंदूर, गंगाजल, गंगा मिट्टी, पुआल आदि से पूजा कर मां की आवाहन किया गया। यह पूजा पंडित हेम चन्द्र चक्रवर्ती द्वारा की गई। पूजा के उपरांत प्रतिमा का निर्माण शुरू किया गया। जगधात्री पूजा 18 नवम्बर को अक्षय नवमी के दिन होगी। मां जगधात्री मां दुर्गा का ही एक रूप हैं। पूजा में सप्तमी पूजा, अष्टमी पूजा ...