भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली बांका जिले के शंभूगंज की 19 वर्षीय ऋचा कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी देर शाम पहुंच गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि छात्रा एक महीने पहले ही उस मकान में रहने आई थी। परिजन ने बताया कि वह स्नातक की छात्रा थी। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल जब्त किया है। छात्रा के परिजनों का हाल बेहाल था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसने ऐसा क्यों किया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसकी मां बुधवार को सुबह से उसे कॉल कर रही थी। काफी देर तक कॉल करने के बाद भी उसने पिक नहीं किया तो उसकी मां ने मकान मालकिन को कॉल किया। मकान मालकि...