भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संपूर्ण वैश्य समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र शाह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज में आने वाली विभिन्न जातियों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री को शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने लाजपत पार्क में नागरिक सुविधाओं के विकास की मांग रखी। वहीं, प्रो. अरविंद साह ने भागलपुर से हवाई सेवा शुरू कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, राजकिशोर, राजेश टंडन, अभिमन्यु राम, अभय बर्मन, कमल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सीमा जायसवाल, चंदन, विनीत भगत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शहर से मेडिकल वेस...