Bhagalpur News: वैदिक विधि-विधान से की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। धन्वंतरि जयंती के अवसर पर राजघाट स्थित मिश्रा दवाखाना में वैद्य मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वैदिक रीति-रिवाज से पूजन एवं आरती कर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।सहायक वैद्य सुमन कुमार मिश्रा एवं रंजन मिश्रा ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई। इस अवसर पर वैद्य मुकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा के जनक एवं देवताओं के वैद्य माने जाते हैं। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इसी उपलक्ष्य में वैद्य समाज प्रतिवर्ष इस दिन उनकी पूजा-अर्चना कर धन्वंतरि जयंती मनाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गायत्री मंदिर में मनाई गई भगवान धन्वंतरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.