भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर। अलीगंज स्थित वृहद आश्रय गृह (बालक एवं बालिका) के लिए एडुकेटर, आर्ट एंड क्राफ्ट सह म्यूजिक शिक्षक एवं योगा अनुदेशक के नियोजन के लिए अभ्यर्थियों के दावा-आपत्ति की सूची को जिला बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी कुमारी ने दी है। उन्होंने कहा कि त्रुटिपूर्ण एवं विलंब से प्राप्त आवेदनों को किसी भी सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिन उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र संलग्न नहीं है। उन्हें पांच दिन का वक्त दिया गया है। निर्धारित समय के अंदर आवेदक यदि दावा-आपत्ति नहीं करेंगे तो माना जाएगा कि प्रकाशित सूची पर उनकी कोई आपत्ति आदि नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...