Bhagalpur News: वीडियो : भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला कर रंगदार को ग्रामीणों ने छुड़ाया
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में मंगलवार को रंगदारी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की, खींचतान और हाथापाई करते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और उसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को आगे कर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का भी आरोप है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम रंगदारी कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और हाथापाई की तथा आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.