भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। प्रभारी मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं और जिले में हो रहे कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भागलपुर लगातार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्र में विकास होता दिख रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज जिले की प्रगत...