Bhagalpur News: वीजे सचदेवा परिसर में चोरी का आरोपी धराया, मोबाइल बरामद
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र में स्थित वीजे सचदेवा परिसर में कचरा उठाने की बात कह अंदर घुसकर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर संस्थान के निदेशक वाचस्पति झा ने बरारी थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दस अगस्त को सुबह एक व्यक्ति गेटकीपर को यह कहते हुए परिसर में घुस गया कि वह कचरा उठाने आया है। उसके बाद उसने बिल्डिंग के सभी फ्लोर का चक्कर लगाया।उनका कहना है कि बिल्डिंग के नीचे क्लास चल रहा था जबकि ऊपर छात्र सो रहे थे। उनका कहना है कि सुबह 8.10 बजे जब छात्र प्राणमोहन कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है तब लोग सतर्क हुए। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो वह आरोपी दिख गया। आरोपी का नाम अभय बताया गया है जो बरारी काली घाट का रहने वाला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.