भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी विषहरी पूजा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। निगम ने विषहरी स्थानों और मंदिरों के आसपास की अव्यवस्थाओं को दूर करने की योजना बनाई है। इसके तहत जर्जर सड़कों व नालों की मरम्मत, जल भरने वाले घाटों की सफाई, पहुंच पथ पर कार्पेट बिछाने और मंदिर परिसर के 50 मीटर दायरे में आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटें लगाने का दावा किया गया है। अधिकारियों की टीम ने स्थलों का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार ​निगम प्रशासन यदि समय रहते इन जमीनी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकालता, तो पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, नगर निगम के इन दावों के उलट जब हिन्दुस्तान टीम ने शहर के प्रमुख विषहरी स्थानों क...