भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला निरीक्षण समिति ने जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में आवासित बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, अध्यक्ष एवं सदस्य, बाल कल्याण समिति तथा बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बाल गृह एवं बालिका गृह के कर्मियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाल बंदी की मौत मामले में अधीक्षक से ज...