भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में पिछले साल नियुक्त हुए अतिथि शिक्षकों की सेवा विज्ञापन सहित समाप्त कर दी गई है। इस कारण वे लोग लगातार आंदोलन पर हैं। शुक्रवार को लगातार 18 दिनों से धरना पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांग कुलसचिव के समक्ष रखते हुए चेतावनी दी कि विवि प्रशासन उनकी समस्याओं को समाधान करें, अन्यथा अगले हफ्ते से वे लोग विवि परिसर में सभी हटाए गए अतिथि शिक्षक आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस संबंध में शिक्षकों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति बिना किसी ठोस और न्यायोचित कारण के निरस्त कर दी गई, जिसके कारण वे लंबे समय से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर ...