भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू क्षेत्र की सड़कों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की शाम बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र पहुंचे। सबसे पहले वे विवि प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उनका स्वागत डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान उन्हें विवि इंजीनियर ने विवि क्षेत्र के विभिन सड़कों का नक्शा दिखाया, जो जर्जर हालात में हैं। विवि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। मंत्री ने कहा कि विवि क्षेत्र में जो भी सड़कें उनके विभाग के अंदर आएंगी, उन्हें वे जल्द से जल्द बनवाने की कवायद करेंगे, लेकिन जो सड़क विवि के अंतर्गत आती है, उसके प्रस्ताव को लेकर आगे जरूरी प्रक्रिया की जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर-जमालपुर पथ के...