भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में विभिन्न पैक्स समितियों द्वारा राज्य खाद्य निगम, भागलपुर को सीएमआर की आपूर्ति किए जाने के बावजूद अब तक भुगतान लंबित है। जिला सहकारिता पदाधिकारी, भागलपुर के पत्र के अनुसार कुल 31,81,329 रुपये की राशि बकाया है। भुगतान समय पर न होने के कारण बैजाचक पैक्स, पोठिया को डिफॉल्टर श्रेणी में डाल दिया गया है तथा खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान अधिप्राप्ति कार्य से वंचित कर दिया गया है। पैक्स अध्यक्ष मंजय मंडल ने बताया कि विभागीय स्तर पर भुगतान में देरी का खामियाजा पैक्स समितियों एवं किसानों को भुगतना पड़ रहा है। प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने मांग की है कि बीएसएफसी भागलपुर तत्काल बकाया राशि संबंधित पैक्सों के खातों में जमा करे, अतिरिक्त ब्याज की भरपाई ...