भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया तेज भागलपुर । बिहार लोक सेवा आयोग की चौथी विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई फोर) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को कई अभ्यर्थी अपना एसटीईटी परीक्षा का अंकपत्र लेने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थी शिवानी कुमारी ने बताया कि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर व आवेदन पत्र को ऑनलाइन पूरा करके सबमिट करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। इधर, शिक्षा विभाग ने सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों और बीपीएससी की वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भी पढ़ें- 4 नवंबर व...