भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत कहलगांव द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान के तहत शहर के तीन इंटरस्तरीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अभियान के अंतर्गत शारदा पाठशाला उच्च विद्यालय, गणपत सिंह उच्च विद्यालय तथा सर सहाय बालिका उच्च विद्यालय में चित्रकला, निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।शारदा पाठशाला में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली प्यामी, नगर पंचायत अध्यक्ष सं...