Bhagalpur News: विदेशी पर्यटक से गुलजार होने लगा शहर सैलानियों ने केमरे में कैद की अजगैवीनाथ मंदिर के पहाड़ियों में खुदे कलाकृति
भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। विदेशी पर्यटकों का एक समूह जलमार्ग से बनारस जाते हुए रविवार को गंगा विलास क्रूज से सुल्तानगंज पहुंचा। यहां अजगैवीनाथ मंदिर की पहाड़ी पर मंदिर के परिक्रमा पथ में खुदी आकर्षक कलाकृतियों को देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए। इन सैलानियों ने पहाड़ी पर मंदिर के चारों तरफ खुदी कलाकृतियों को अपने कैमरों में कैद किया। कलाकृतियों का अवलोकन करने के बाद विदेशी सैलानी गंगा घाट पर भ्रमण के दौरान कांवरिया सामग्री देखने के साथ कुछ कांवरिया सामग्री और 'बोलबम' लिखा झोला भी खरीदे। साथ चल रहे गाइड से इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। गाइड सव्य साची ने अजगैवीनाथ मंदिर एवं उत्तरवाहिनी गंगा की विशेषता विस्तारपूर्वक बताई। सैलानियों के साथ चल रहे त्रिलोक सिंह एवं कुलामनी ने बताया कि इन सैलानियों में स्विट्जरलै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.