Bhagalpur News: विदेशी और देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विदेशी व देसी शराब बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को भी मौके पर नष्ट किया गया। पहली कार्रवाई श्रीरामपुर गांव में की गई, जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान श्रीरामपुर निवासी नीरज कुमार पिता स्वर्गीय रामेश्वर यादव द्वारा ईंटों के बीच छिपाकर रखी गई 5.190 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने नीरज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना क्षेत्र के मोतीचक नया टोला में की गई। यहां उदित नारायण मंडल उर्फ उदय मंडल पिता स्वर्गीय करु मंडल के घर में छापेमारी के दौरान 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.