भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व के दौरान घर लौटने वाले प्रवासियों और स्थानीय यात्रियों के लिए एक पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने छोटे रूटों पर बसों का परिचालन करने का निर्णय किया है। दरअसल, विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण पिछले कुछ समय से बड़े रूटों और लंबी दूरी की लग्जरी बसों का संचालन ठप है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन मुख्यालय से मिले सख्त आदेश के बाद विभाग की विशेष टीमें युद्धस्तर पर छोटे रूटों का सर्वे करने में जुट गई हैं, ताकि त्योहारों के सीजन में यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बा...