Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर घंटों जाम, उमस भरी गर्मी में हलकान राहगीर
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर रविवार को भीषण जाम लग गया। घंटों जाम में फंसे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बाबाधाम जाने वाले कांवरिया वाहनों का दवाब अचानक बढ़ने से दिन के 11 बजे सेतु पर यातायात प्रभावित हो गया। नवगछिया से भागलपुर के जीरोमाइल के बीच गाड़ियों की कतार लग गई। इसी बीच आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक की वजह से सेतु पर चार-पांच लाइनें बन गईं। जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई। आगे निकलने का रास्ता ही ब्लॉक हो गया। दोपहर करीब एक बजे गिने चुने जवान नजर आए वह भी नवगछिया की ओर। जाम हटाने का प्रयास करने के बजाय चार जवानों में तीन जवान तमाशबीन बने रहे। एक जवान जाम हटाने का प्रयास करते दिखे। लेकिन, तबतक जाम भयावह हो चुका था। इसके बाद दोपहर करीब दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.