Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु: तीनों कमजोर स्लैबों को काटकर हटाया गया
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। विक्रमशिला सेतु का पुनर्स्थापन कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच सेतु के तीनों स्पैन के कमजोर स्लैब को काटकर हटा दिया गया है। अब गर्डर लगाने का काम नवगछिया की ओर होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कमजोर स्लैब काटकर हटाने में करीब दस दिन लगे थे। तीनों कमजोर स्लैबों को हटाने में 21 दिन लगे। स्लैब हटाने का कार्य पूरा होने के बाद स्टील गर्डर लांचिंग का काम शुरू हो रहा है। अगले दो-तीन दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि 30 सितंबर की रात से सेतु पर आवागमन बंद कर दिया गया है ताकि सेतु पुनर्स्थापन कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.