Bhagalpur News: विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद सूखे मादक पदार्थ की तस्करी बढ़ी
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला पुल के बंद होने के बाद एक तरफ जहां शराब की तस्करी में कमी आई है, वहीं सूखे नशे के अवैध कारोबार में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पुल बंद होने के 13 दिन के अंदर ही सूखे नशीले पदार्थ की कई बड़ी और छोटी खेप जिले के विभिन्न इलाके से पकड़ी जा चुकी है। सूखे नशे के उन मादक पदार्थ की खेप में गांजा और स्मैक बरामद किया गया। नशीले पदार्थ के कई तस्कर भी पिछले 13 दिन में गिरफ्तार किए गए हैं। शहर और आसपास के इलाके की बात करें तो नाथनगर, बबरगंज, इशाकचक और सबौर थाना क्षेत्रों में सूखे नशे की खेप बरामद की गई है। रेलवे स्टेशन पर भी बरामदगी हुई है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सभी प्रकार के मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.