भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गंगा नदी के बीच स्थित तीन पहाड़ी एवं शांति बाबा पहाड़ी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोप-वे निर्माण, प्रखंड के खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत तथा प्रशस्तडीह-कोदवार पंचायत की मुख्य सड़कों के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शिव कुबेर सिंह मंटू, प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहबाज आलम मुन्ना सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। यह भी प...