भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। ​शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर लगाए जा रहे वर्टिकल गार्डन से पौधों की चोरी होने के बाद आखिरकार नगर निगम प्रशासन की नींद खुल गई है। लगातार गायब हो रहे पौधों की घटना को गंभीरता से लेते हुए अब निगम प्रबंधन ने वर्टिकल गार्डन की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वर्टिकल गार्डन में जाल लगवाए जा रहे हैं।​नई व्यवस्था के तहत वर्टिकल गार्डन के बाहरी हिस्से को सुरक्षित करने के लिए लोहे की मजबूत जाली लगाई जा रही है, ताकि पौधों को असामाजिक तत्वों और चोरी से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 1.82 करोड़ की योजना से झिलिया का होगा विकास गौरतलब है कि शहर के कई प्रमुख इलाकों में वर्टिकल गार्डन बनाने का काम अभी भी अधूरा पड...