भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में नगर निगम की पहल से कचहरी चौक और तिलकामांझी चौक पर बने वर्टिकल गार्डन को नया रूप दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर शहर को नया और आकर्षक लुक देने के उद्देश्य से इन गार्डनों में अशोक चक्र जैसे देशभक्ति डिजाइन बनाए जा रहे हैं। सोमवार को नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद और योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने अपनी टीम के साथ दोनों चौकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां रोशनी की विशेष व्यवस्था और खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जाएंगे, जिससे वर्टिकल गार्डन में लगे फूल और पौधों की पत्तियां पहले से अधिक आकर्षक व सुंदर नजर आएंगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: 15 अगस्त : जिले में झंडोतोलन का मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा

हिंदी हि...