Bhagalpur News: वंदे मातरम कवि सम्मेलन का आयोजन
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर। राष्ट्रीय कवि संगम भागलपुर जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को श्री शैलेश्वर नाथ मंदिर शैलबाग अलीगंज के प्रांगण में वंदे मातरम कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. विद्यारानी ने की। कवि डॉ. अचल भारती, डॉ. जयंत, श्वेता सुमन, महेंद्र निशाकर, सुनील पटेल, उलूपी झा, गौरी तिवारी व सच्चिदानंद किरण व डॉ. नवीन निकुंज ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर साहित्य, राष्ट्र जागरण और आध्यात्मिक रस पर आधारित कविताओं का पाठ किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंदन पांडे, प्रीति वर्मा, शंकर झा, अर्जुन शुक्ला, नंदन सिंह यादव, बीके पांडे, वंदना कुमारी, बबीता झा, किरण कुमारी, रितेश झा, जय देव कुमार सिंह समेत अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.