भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम लत्तीपुर गांव में छापेमारी कर एक कट्टा और एक गोली के साथ सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में बिहपुर थाना से कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...