भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर । स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में कार्यरत एक लिपिक के खिलाफ अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी को चार दिनों के अंदर जांच पूरा कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। खंजरपुर के संतोष राम ने लिपिक के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। जांच कमेटी के अनुसार शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आवेदन में उसने अपना मोबाइल नंबर और पता नहीं लिखा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गलत नाम से भी शिकायत की गई हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...