भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। लालूचक क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग और उनकी तीमारदारी कर रही बेटी के आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग ने इलाके में रिंग सर्विलांस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत आसपास के संदिग्धों की पहचान कर जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित बुजुर्ग पिता की देखरेख और सेवा करने के दौरान उनकी बेटी भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग ने लालचूक और लालूचक मोहल्ले के आसपास के घरों को चिह्नित कर सैम्पलिंग शुरू की है। एकत्र किए गए सभी सैंपल की जांच जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच)...