Bhagalpur News: लायन्स क्लब की बैजानी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज, कल हड़ियापट्टी लायन्स सेवा केंद्र में
भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर की ओर से शनिवार को बैजानी में मधुमेह, रक्तचाप और मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होगा। वहीं, रविवार को हड़ियापट्टी स्थित लायन्स सेवा केंद्र में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रक्तचाप और मधुमेह की जांच के साथ मोतियाबिंद की भी जांच की जाएगी। शिविर का आयोजन लायन्स क्लब के अध्यक्ष ई. रंजीत कुमार सिंह और सेवा केंद्र के चेयरमैन मनीष बुचासिया की देखरेख में होगा। शिविर के मुख्य संयोजक वीरेंद्र कुमार मिश्रा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.