भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के रन्नूचक मकंदपुर ग्राम स्थित वार्ड 12 के दोगच्छी मताम बाबा चौक पर आम राहगीरों व स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया प्याऊ पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सीतेश कुमार, मनोज मंडल, संजय कुमार आदि ने जल्द प्याऊ को चालू कराने की मांग की है। राहगीरों ने बताया कि पानी खरीदकर पीना उनकी मजबूरी बन गई है। बता दें कि दोगच्छी मोड़ के समीप षष्ठम वित्त आयोग की योजना के तहत पांच लाख 82 हजार 400 रुपये की लागत से इस प्याऊ का निर्माण कराया गया था। जिप सदस्य धनंजय मंडल ने इसका विधिवत उद्घाटन भी किया था। जिप सदस्य ने इस प्याऊ को ठीक कराने के लिए संबं...