भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही दूध की डिमांड बढ़ गई है। शादी समारोहों में मेहमानों के स्वागत, खानपान और कई तरह की मिठाइयां तैयार करने के लिए दूध की खपत बढ़ी है। लग्न के कारण पनीर, दही, खोवा और छेना की मांग भी बढ़ी है। दूध विक्रेताओं के अनुसार, आम दिनों में शहर में करीब 8 से 10 हजार लीटर दूध की खपत होती थी, जो पिछले तीन दिनों में बढ़कर करीब 15 हजार लीटर के आसपास पहुंच गई है। वहीं दूध की डिमांड बढ़ने का असर इसकी कीमतों पर भी पड़ा है। आम दिनों में 60 से 65 रुपये प्रति लीटर तक दूध बिकता था। बुधवार को भैंस का दूध 100 तक भी बिका। शहर में दूध की आपूर्ति नवगछिया, अकबरनगर, कहलगांव सहित आसपास के दुग्ध उत्पादक क्षेत्रों से होती है। इसके अलावा विभिन्न डेयरी कंपनियों का पैकेट वाला ...