भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही सर्पदंश की घटना के बीच रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक अलग-अलग क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों को सांप के डसने का मामला सामने आया है।सभी को परिजन की सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।सर्पदंश के शिकार लोगों में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी पंकज पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी और कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड निवासी अशोक मंडल के 35 वर्ष से पुत्र गोविंद मंडल को रविवार देर रात अपने घर में ही सांप ने डसा था। जबकि टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव निवासी उमाशंकर साव की 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी और तेतरहट थाना क्ष...