Bhagalpur News: लखीसराय : सुरक्षित शनिवार में बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट जिले के विभिन्न विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को 'सुरक्षित शनिवार' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा, दुर्घटना और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। विद्यालयों में बच्चों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय मॉक ड्रिल और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया जा रहा है। बारिश और मानसून के दौरान नाव दुर्घटना तथा डूबने की घटनाओं को देखते हुए विद्यार्थियों को नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए पानी में डूबने व नाव दुर्घटना से बचाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.